फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतड़ी-धनगढ़ी विमान सेवा फिर से शुरु

विज्ञापन
नेपाल के पाटन एयरपोर्ट से उड़ता विमान। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। डेढ़ महीने से बंद बैतड़ी-धनगढ़ी विमान सेवा शुक्रवार से फिर शुरू हो गई है। पहले दिन धनगढ़ी से 13 यात्री लेकर विमान बैतड़ी के पाटन एयरपोर्ट पहुंचा। मौसमी खराब होने और यात्रियों की कमी के कारण बैतड़ी-धनगढ़ी विमान सेवा 31 दिसंबर 21 से बंद हो गई थी। इससे दार्चुला और बैतड़ी के लोगों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

नेपाल सरकार ने पिछले साल समिट एयर को बैतड़ी से धनगढ़ी विमान सेवा की स्वीकृति दी। सप्ताह में दो दिन चलने वाली विमान सेवा का यात्रियों को काफी फायदा मिल रहा था। बैतड़ी से धनगढ़ी सड़क मार्ग से जाने में आठ घंटे का समय लगता है। विमान सेवा शुरू होने से यह दूरी 30 मिनट में तय होने लगेगी।
ठंड का मौसम होने से यात्रियों की कमी के कारण विमान सेवा को कंपनी ने कुछ दिन के लिए बंद कर दिया था। समिट एयर के पाटन संपर्क अधिकारी कृष्ण भट्ट ने बताया कि 18 सीटर विमान में पहले दिन 13 यात्री आए और 18 यात्री गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें