फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध सिरकुच मंदिर से तांबे के बर्तन चोरी

विज्ञापन
मूनाकोट ब्लाक का प्रसिद्ध सिरकुच मंदिर। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट विकासखंड के प्रसिद्ध सिरकुच मंदिर से तांबे बर्तन और अन्य सामान चोरी हुआ है। मंदिर में चोरी की घटना होने से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से शीघ्र मंदिर में चोरी करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

चोरों ने 18 फरवरी की रात मंदिर का ताला तोड़कर तांबे के 12 बड़े घड़े, पूजा की थालियां और अन्य सामान चुरा लिया। मंदिर के गांव से कुछ दूरी में होने का चोरों ने इसका फायदा उठाया है। इससे पूर्व भी सिरकुच मंदिर में चोरी की घटनाएं हुई हैं। पूर्व में हुई चोरी के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को देखते हुए मंदिर के कपाट में ताले लगा दिए लेकिन चोरों ने कपाट के ताले तोड़कर सामान चुरा लिया।
सेवानिवृत्त जिला सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट ने बताया कि 18 फरवरी तक मंदिर में ताले लगे थे। जंगल में बकरी चराने गए गांव के लड़कों ने मंदिर में ताले लगे देखे थे। मंदिर के धामी फकीर सिंह धामी का कहना है कि चोरों ने रात का फायदा उठाकर मंदिर से चोरी की है। बताया कि गांव से झूलाघाट थाना दूर है। इसलिए थाने में तहरीर बाद में दी जाएगी।
विज्ञापन

सीमांत जिले के मंदिर में बढ़ती जा रही चोरी
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के मंदिरों में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसके बावजूद चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका है। दो दिन पहले कनालीछीना ब्लॉक के प्रसिद्ध धनलेख मंदिर से डेढ़ किलो चांदी और 40 तांबे और पीतल के बर्तन चोरी हुए हैं। इससे पूर्व खूना के कालसिन मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी राजस्व पुलिस और रेगुलर पुलिस चोरों को नहीं पकड़ सकी है।
मूनाकोट के प्रसिद्ध सिरकुच मंदिर से चोरी का मामला संज्ञान में आया है। कनालीछीना विकासखंड के धनलेख मंदिर में चोरी की घटना की भी जानकारी मिली है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। लोगों से आग्रह है कि मंदिरों के स्टोर रूम में ताले आदि लगाएं, जिससे चोर मंदिर से चोरी ना कर सकें।
- लोकेश्वर सिंह, एसपी, पिथौरागढ़।
स्कूल की चोरी का नहीं हो सका खुलासा
लोहाघाट। राजकीय प्राथमिक स्कूल कोलीढेक में रसोई गैस सिलिंडर और प्रेशर कुकर की चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। जांच अधिकारी दरोगा मनोज कुमार सिंह का कहना है कि चोरी का पता लगाने के लिए कई लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द ही चोरों का पता लग जाएगा।
कोलीढेक स्कूल में मध्याह्न भोजन योजना की रसोई का ताला तोड़ चोरी की गई थी। न्याय पंचायत केंद्र और स्कूल के कार्यालय का भी ताला तोड़ा गया। प्रधानाध्यापक राकेश सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को मतदान के बाद स्कूल खुलने पर चोरी का पता चला। ग्राम प्रधान सबर जान, स्कूल प्रबंध समिति की अध्यक्ष संगीता देवी ने थाने में चोरी की तहरीर दी थी। मुकदमा तो अभी दर्ज नहीं हुआ, लेकिन पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें