फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
ग्वालगांव में आग लगने के बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। नगर पालिका धारचूला के ग्वालगांव वार्ड में एनएचपीसी में कार्यरत कुसुम बिटालु के आवासीय परिसर में सोमवार को भीषण आग लग गई। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण घर में रखे सारे कीमती सामान और मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

दोपहर 12:25 बजे जिस वक्त हादसा हुआ उस समय कुसुम बिटालू दफ्तर गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर एसआई हेम चंद्र तिवारी और मोहन चंद्र जोशी मौके पर पहुंचे। दमकल की टीम भी फायर इंचार्ज कृष्ण गुंज्याल, महेंद्र सुयाल, सुजीत काला के नेतृत्व में पहुंची।
आग भीषण होने के कारण सेना की मदद भी लेनी पड़ी। सेना की यूनिट 832 लाइट रेजीमेंट के सूबेदार मेजर सबीद अली फायर ब्रिगेड की गाड़ी और 10 -15 जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद कुमाऊं स्काउट के लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन चंद्र के नेतृत्व में 50 जवान और वन आर्चर यूनिट के कै. अनिल भी 30 जवानों के साथ फायर ब्रिगेड और एनएचपीसी का दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रभारी कोतवाल हेम चंद्र तिवारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

लड़की की शादी के लिए रखा था बीस तोला सोना
धारचूला(पिथौरागढ़)। कुसुम बिटालू ने बताया कि 11 जून को बेटी की शादी होनी है। इस कारण 20 तोला सोना रखा था। सोने के अलावा कुछ रुपये कीमती सामान और चार कमरे, दो किचन, दो शौचालय की कीमत लगाकर लगभग पचास लाख रुपये का नुकसान हो गया है। संवाद

भारतीय सेना, पुलिस और फायर की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश करते हुए।- फोटो : PITHORAGARH

धारचूला के ग्वाल गांव में आग लगने के बाद धधकता घर।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें