फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ और चंपावत जिले की बिजली गुल, परेशान रहे लोग

Wed, 31 Jan 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में बुधवार देर शाम साढ़े चार बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। ठंड से मौसम में बिजली गुल होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं होने से दोनों जिलों में सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप रहा। बिजली गुल होने की वजह पिथौरागढ़ चंडाक ग्रिड में आई तकनीकी खामी बताई जा रही है। देर शाम 7.45 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब चार बजे पिथौरागढ़ और चंपावत जिले जिले की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली गुल होेने से दोनों जिले अंधकार में आ गए। उच्च हिमालयी चोटियों में हिमपात होने से पर्वतीय क्षेत्र में एकाएक ठंड बढ़ गई है। बिजली गुल होने से अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों को परेशान होना पड़ा। घरों में ब्लोअर, हीटर नहीं चलने से आम उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतें हुईं हैं। पिटकुल से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ पावर ग्रिड में ट्रिपिंग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
इधर, ऊर्जा निगम के चंपावत सर्किल के अधीक्षण अभियंता नवीन टोलिया ने बताया कि पिटकुल के चंडाक (पिथौरागढ़) स्थित ग्रिड में तकनीकी खामी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। देर शाम 7.45 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें