गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बुंगली निवासी डॉ. शंकर सिंह का चयन हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए हुआ है। शंकर सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। उनकी सफलता पर माता दुर्गा देवी, भाई प्रह्लाद सिंह, अंजली सहित कई लोगों ने खुशी जताई है। संवाद