फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में भी डीजल हुआ 100 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी और धारचूला के बाद अब पिथौरागढ़ में भी डीजल 100 रुपये के पार पहुंच गया है। लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही वृद्धि से लोग परेशान हैं। शनिवार को पिथौरागढ़ में डीजल के दाम 100.19 और पेट्रोल के 106.78 रुपये रहे। थल में डीजल 100 रुपये का आंकड़ा छूने वाला है।
विज्ञापन

शनिवार को पेट्रो पदार्थों में हुई बढ़ोतरी के बाद पिथौरागढ़ में डीजल का भाव 100.19 रुपये पहुंच गया। इससे पहले 27 अक्तूबर को मुनस्यारी और 28 अक्तूबर को धारचूला में डीजल की कीमत शतक लगा चुकी है। जल्द ही थल में भी डीजल के दामों के सौ के पार पहुंचने का अंदेशा है। अभी थल में पेट्रोल 106 और डीजल 99.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन माहरा ने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ जरूरी चीजों में मूल्य वृद्धि कर रही है। इससे महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। कोविड के कारण रोजगार खो चुके परिवारों पर यह दोहरी मार है।
शिमला मिर्च 100 रुपये किलो
पिथौरागढ़। पिछले एक सप्ताह से शिमला मिर्च का भाव भी लोगों को रुला रहा है। सब्जी मंडी में शिमला मिर्च का भाव 100 रुपये किलो है। सब्जी व्यापारियों ने बताया सड़क बंद होने और पेट्रोल डीजल के दामों के वृद्धि के बाद सब्जी महंगी आ रही है। ऐसे में वो भी अधिक मूल्य पर सब्जी बेचने के लिए मजबूर हैं। अभी सब्जी के भाव कम नहीं होने वाले हैं। फूल गोभी 80, टमाटर 70 रुपये और प्याज 60 से 80 रुपये किलो बाजार में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें