फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंचित राज्य आन्दोलकारी संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में धरना स्थल पर प्रदर्शन करते वंचित राज्यआंदोलनकारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वंचित राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन 17वें दिन भी जारी रहा। पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट स्थित रामलीला मैदान में वंचित आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र उनकी मांग पूरी नहीं की तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाध्यक्ष उमा पांडे की अध्यक्षता और केंद्रीय प्रवक्ता किशोर पाठक के संचालन में धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह सरकार से विधानसभा सत्र से पहले वार्ता के लिए बुलाने की मांग कर रहे हैं। संरक्षक राजेंद्र भट्ट ने कहा की हम पार्टी विशेष के लोग नहीं हैं, सब वंचित हैं और वंचितों को हक दिलाने के लिए संघर्ष किया जा रहा है।
केंद्रीय प्रवक्ता किशोर पाठक ने पक्ष और विपक्ष के विधायकों से आगामी विधानसभा सत्र में वंचितों की मांग उठाने का अनुरोध किया। जगदीश जोशी ने कहा कि अगर विधानसभा सत्र से पहले वंचित आंदोलनकारियों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया जाता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को धरने को जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट ने भी अपना समर्थन दिया। इस मौके पर महामंत्री राजेंद्र जंग, धीरेंद्र जोशी, भगवती पांडेय, हेमंती देवी, पार्वती भट्ट, हरी सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें