फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट में अस्पताल की बदहाली पर कांग्रेस ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। रेफर सेंटर बन चुके सीएचसी की बदहाली के विरोध में कांग्रेस ने धरना, प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ भी नारे लगाए।
विज्ञापन

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में धरना दिया। कहा कि अस्पताल में सुविधाओं की कमी है। अस्पताल के कमरे बरसात में जलमग्न हैं।
प्रसव पीड़िताओं के रहने वाले कमरों में बिजली तक नहीं है। यदि कोरोना की तीसरी लहर आई तो उससे निपटना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाए। अस्पताल में हीटर लगाए जाएं।
विज्ञापन

टीके की कमी के कारण कई बार टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। यदि व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
इनमें कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम देउपा, नगर अध्यक्ष गिरधर बोरा, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शेर सिंह चुफाल, आईटी सेल के अध्यक्ष बलवंत चौहान, सेवादल उपाध्यक्ष शंकु जोशी, पूर्व प्रधान राजेश कन्याल, जोगा सिंह चुफाल, खड़क कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें