फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2024: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में लगी भक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Mon, 22 Jul 2024 04:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट में सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
शिवालयों में लगी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट में सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

नगर के घंटाकरण, पुरानी बाजार, पांडेगांव, रई, हुड़ेती महादेव मंदिर के साथ ही नाकोट स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उपवास पर रही महिलाओं ने मंदिरों में भजन-कीर्तन किए। घंटाकरण मंदिर में पंडित आनंद बल्लभ जोशी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। श्रद्धालुओं ने कपिलेश्वर मंदिर में भी पूजा अर्चना की। उधर, गंगोलीहाट में शिवालयों में भक्तों ने रुद्राभिषेक, जलाभिषेक किया। महिलाओं ने सुखद दाम्पत्य जीवन और पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए उपवास रखा।

विज्ञापन


प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा में पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। क्षेत्र के महाकाली मंदिर, शैलेश्वर, जटेश्वर, नागेश्वर, महाकालेश्वर, लटेश्वर आदि मंदिरों पूजा-अर्चना की गई। थल के बालेश्वर मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें