तीन सूत्रीय मांगों को लेकर गुरिल्लों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर गुरिल्लों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय से उनके पक्ष में फैसला आने के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों की तरह सरकारी नौकरी और पेंशन देने की मांग की।
सोमवार को गुरिल्ला संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र राम के नेतृत्व में प्रशिक्षित गुरिल्ला देव सिंह मैदान में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से पूर्वोत्तर राज्यों की तरह गुरिल्लों को सरकारी नौकरी और 58 वर्ष पूरे कर चुके प्रशिक्षितों को 20 हजार रुपये मासिक पेंशन और जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके परिजनों को नौकरी देने की मांग की गई।