फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बलुवाकोट में बिजली सुचारु करने की मांग के लिए प्रदर्शन

Mon, 17 Jul 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बलुवाकोट में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बलुवाकोट (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दो दिन से ठप है। लोगों ने बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग के लिए यूपीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप होने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज मेहरा के नेतृत्व में लोगों ने यूपीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई की शाम सात बजे से बिजली गुल हो गई थी। तीसरे दिन भी बिजली सुचारु नहीं हुई है। बलुवाकोट और आसपास के क्षेत्र के गांवों में बिजली गुल होने से लोगों के जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। रात के समय लोगों को मोमबत्ती की रोशनी में खाना बनाना पड़ रहा है।
बिजली नहीं आने से आठ हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है। मोबाइल फोन भी बंद हो गए हैं। इसके चलते जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में रोहित, शकील हुसैन, हनुमान, जुबेर अहमद, धनी राम, मेहताब हुसैन, बिरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें