गणाईगंगोली के गौरा देवी माता मंदिर में आयोजित भागवत में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। सिमलता के गौरा देवी माता मंदिर में देवी भागवत कथा का विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। सुबह पंडितों ने मुख्य यजमान खिलपति पांडे से अनुष्ठान कराए। भागवत कथा के आचार्य सुरेश शास्त्री भारद्वाज ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य का कल्याण होता है। आयोजक बंसी बाबा जागेश्वर ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। भंडारे में सिमलता, तपोवन आदि क्षेत्रों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहां सभासद बेड़ीनाग आशा भैसोड़ा, प्रधान पुष्कर सिंह रावत, पवन सूंठा, मोहन बिष्ट, हेमंत सूंठा, शंभू सिद्धार्थ पांडे, मोहन जोशी, पूरन रावत आदि ने सहयोग किया।
चंपावत में शिव महापुराण कथा कल से
चंपावत। नगर के बालेश्वर महादेव मंदिर में 18 जुलाई से श्रीशिव महापुराण कथा शुरू होगी। सात दिन के इस आयोजन में हरिद्वार के आचार्य पंडित राजेंद्र प्रसाद रोजाना दोपहर दो से शाम छह बजे तक कथा सुनाएंगे। सात दिनी कथा के बाद 25 जुलाई को पूर्णाहुति और भंडारा होगा। बालेश्वर मंदिर समिति ने क्षेत्र के अधिकतम लोगों से महापुराण कथा सुनने की अपील की है।
लटेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ 21 से
पिथौरागढ़। जाख के लटेश्वर मंदिर में 21 जुलाई से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ होगा। जाख गांव से 21 जुलाई की सुबह 7:30 बजे लटेश्वर मंदिर परिसर तक कलशयात्रा निकाली जाएगी। रोजाना दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक प्रवचन होगा। हवन, यज्ञ, भंडारे के साथ 27 जुलाई को समापन होगा। पंडित वासुदेव भट्ट की ओर से आयोजित इस कथा के व्यास पंडित राजेंद्र भट्ट और कथा व्यास पंडित देवकी नंदन भट्ट होंगे।