फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुजी के तबादले के बाद सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
थल क्षेत्र में सरकार, शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते अभिभावक और छात्र-छात्राएं। संवाद न्यू? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौंसाला के शिक्षक के स्थानांतरण के विरोध में अभिभावक व छात्रों ने सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अभिभावकों और छात्रों का कहना है कि पहले से ही विद्यालय में एलटी विज्ञान का पद रिक्त है। ऐसे में एलटी गणित के अध्यापक का बिना प्रतिस्थानी के अटल आदर्श विद्यालय में स्थानांतरण कर छात्रों के भविष्य साथ खिलवाड़ किया गया है। इससे पढ़ाई चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को कोटगाड़ी और चौंसाला गांव के अभिभावक ने छात्रों के साथ गांव में एकत्र होकर सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि शिक्षक के स्थानांतरण से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो जाएगी। सरकार और शिक्षा विभाग पहाड़ के दूरदराज गांवों में कार्यरत विशेषज्ञ अध्यापकों को तराई क्षेत्रों में भेजकर सीमांत के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने विद्यालय में अध्यापकों के रिक्त पद नहीं भरने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में क्षेपं सदस्य देवेंद्र सिंह धानिक, प्रधान ममता देवी, पूजा देवी, प्रहलाद सिंह कार्की, दीवान राम, हरीश सिंह कार्की, कल्याण सिंह, त्रिलोक सिंह, गोविंद सिंह कार्की आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें