पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर पिथौरागढ़ कैंपस में प्राध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग को लेकर अभिाविप कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि कैंपस बनने के तीन साल बाद भी यहां प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
कार्यकर्ताओं ने अभाविप पिथौरागढ़ इकाई के डॉ. धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि कैंपस में महत्वपूर्ण विषयों के प्राध्यापक नहीं होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। अभाविप के जिला सह संयोजक इंदर सिंह बथ्याल ने जल्द से जल्द प्राध्यापकों की नियुक्ति की मांग की। उन्होंने पांच दिन में नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में पीयूष उप्रेती, तिलक राज पाठक, दिवस ओझा, पवन वर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद