धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में एसबीआई और पीएनबी का एटीएम खराब होने से आदि कैलाश यात्रा पर जा रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र दोनों एटीएम को ठीक करने और पर्यटकों की सुविधा के लिए गुंजी में एटीएम लगाने की मांग की है। बुधवार को एसडीएम कार्यालय में दिए पत्र में व्यापारियों ने कहा कि एटीएम खराब होने से सर्वाधिक दिक्कतें पर्यटकों को हो रही हैं। उन्होंने शीघ्र एटीएम को ठीक करने की मांग की है। वहां व्यापार मंडल महासचिव महेश सिंह गर्ब्याल, कोषाध्यक्ष खड़क सिंह दानू, महिला सचिव शकुंतला आगरी, महिला उपाध्यक्ष रेनू मर्तोलिया आदि मौजूद रहे। संवाद