फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों और पुलों के निर्माण की मांग के लिए मुखर हुई गोरीवार संघर्ष समिति

विज्ञापन
मुनस्यारी में तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने संघर्ष समिति के पदाधिकारी? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। गोरीवार विकास संघर्ष समिति ने अधूरी सड़कों और पुलों के निर्माण सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है। समिति ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कोटालगांव, चौना, जोशा और मानीटुंडी ग्राम पंचायत की ओर से गठित गोरीवार विकास संघर्ष समिति ने ज्ञापन में बताया कि गोरीवार क्षेत्र की 12 ग्राम सभाओं की आठ हजार से अधिक की आबादी कई समस्याओं से जूझ रही है। वर्ष 2016 में शुरू मुनस्यारी-हरकोट-मटेना सड़क पांच साल में भी नहीं बन सकी है।
हरकोट नाले में मोटर पुल न बनने से लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। समिति ने मदकोट-दारमा सड़क पर निर्माणाधीन पुल समेत कलवर्ट, कॉजवे और सुरक्षा दीवारों के निर्माण पर सवाल उठाकर इनकी गुणवत्ता भी जांचने की मांग की। मदकोट-दारमा सड़क पर पुल निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में हुई जोशा-गांधीनगर सड़क कटिंग का मुआवजा न मिलने पर भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। वर्ष 2020 की आपदा से प्रभावित जोशा के 27 परिवारों का शीघ्र विस्थापन कर मटेना-मालूपाती गांव में पेयजल सुविधा भी मांगी गई।
ज्ञापन भेजने वालों में अध्यक्ष बसंत राम, उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, सचिव राजेश रोशन, महेंद्र सिंह, गंगा सिंह, हरीश सिंह चिराल, दुर्गा सिंह, नवीन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें