डीडीहाट जिले की मांग को लेकर आंदोलन में बैठे लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। आंदोलनकारियों ने सरकार से शीघ्र जिला पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक कर डीडीहाट को ओबीसी जिला घोषित करने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को जिला पंचायत सदस्य बंशीधर भट्ट, अमन मेहता आंदोलन में बैठे रहे। आंदोलनकारियों ने कहा कि लंबे समय से सीमांत के लोग सरकार से डीडीहाट जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार जिला बनाने को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रही है।
आंदोलनकारियों ने सरकार से जिला पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और प्रस्तावित डीडीहाट जिले में धारचूला और मुनस्यारी को शामिल कर ओबीसी जिला घोषित करने की मांग की है।
आंदोलनकारियों ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके संघर्ष समिति के संयोजक लवि कफलिया, दान सिंह, शेर सिंह, राजेंद्र बोरा, गिरधर सिंह, राजू बोरा, शेर सिंह शाही सहित कई लोग मौजूद रहे।