फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलधारा सड़क के निर्माण कार्य में देरी से नाराज व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
धारचूला के एलाधार में आए मलबे को एक साल बाद भी नहीं उठाया गया है। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। टनकपुर-तवाघाट कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में एलधारा के आपदा ग्रस्त क्षेत्र में सड़क निर्माण अधूरा है। अगले माह मानसून आने के बावजूद निर्माण कार्य पूरा न होने से व्यापारियों में नाराजगी है। इन व्यापारियों ने एसडीएम नंदन कुमार को ज्ञापन देकर नाराजगी जताई। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में एकत्र व्यापारियों ने शनिवार को एसडीएम नंदन को ज्ञापन दिया। बताया कि पिछले वर्ष आपदा के कारण मलबा आने से मल्ली बाजार सरस्वती शिशु मंदिर, मल्ली बाजार में 10 परिवार सहित गांधी चौक तक लोग परेशान रहे थे। एलधारा के पास मलबा आने एक सप्ताह तक सड़क बंद रही। प्रशासन ने मल्ली बाजार के 20 से ज्यादा दुकानों और यातायात को तीन चार तक बंद रखा। मलबा हटाने के दौरान बोल्डर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत भी हो गई थी। इसके बावजूद एलाधार के पास से मलबा नहीं हटाया गया है। हल्की सी बारिश होने के बाद एलधारा का मलबा नीचे के मल्ली बाजार में आ रहा है। इससे लोगों को आपदा का डर सताने लगा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि कार्यदायी संस्था हिलवेज कंपनी के अधिकारी पिछले 20 दिनों से बड़ी मशीनों के आने की बात कह रहे हैं लेकिन उनकी मशीन पहुंचने में देरी हो रही है। इसलिए कार्यदायी संस्था को जल्दी मलबा हटाकर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी मांग शीघ्र पूरी न होने पर वह 30 मई से आंदोलन करेंगे। एसडीएम नंदन ने व्यापारियों को बरसात से पहले एलाधार में सुरक्षात्मक कार्य कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रद्युम्न गर्ब्याल, ओपी वर्मा, प्रकाश गुंज्याल, नवीन खर्कवाल, कमल कौशल, सनी साहनी, आशीष सूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें