फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरने से धामीगांव के 27 वर्षीय युवक की हुई मौत

विज्ञापन
मृतक खड़क सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बंगापानी/नाचनी(पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील के धामी गांव निवासी 27 वर्षीय युवक की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। शव निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

धामीगांव निवासी खड़क सिंह पुत्र केशर सिंह की गांव में फोटोग्राफी की दुकान है। शादी-समारोह में फोटो और वीडियोग्राफी करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार को जाराजिबली में एक शादी समारोह से लौटने के बाद खड़क सिंह ने अपना वाहन सड़क किनारे पार्क किया। घर की ओर जाते समय वह गहरी खाई में गिर गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर बृहस्पतिवार सुबह खोजबीन के दौरान युवक का शव गहरी खाई में मिला।
धामी गांव के प्रधान ने नाचनी थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। थानाध्यक्ष हेम चंद्र पंत जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव खाई से निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजा गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक रविंद्र पांगती, कांस्टेबल गोविंद भट्ट, होमगार्ड महेश सिंह शामिल थे। युवक अपने पीछे दो बेटियों, पत्नी समेत पूरा परिवार छोड़ गया। युवक की हादसे में मौत से परिवार के सदस्य सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें