फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किए आदि कैलाश के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने व्यास घाटी स्थित पवित्र आदि कैलाश के दर्शन किए। उन्होंने पार्वती कुंड के निकट भगवान शिव के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंत्री नड्डा ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के आध्यात्मिक महत्व को अद्वितीय बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश के भ्रमण के बाद क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इस बढ़ी हुई गतिविधि ने स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न किए हैं। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा ने न केवल आदि कैलाश की आध्यात्मिक महत्ता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया है बल्कि साहसिक पर्यटन के एक महत्वपूर्ण गंतव्य के रूप में इस क्षेत्र की पहचान को भी मजबूत किया है।
इसके चलते बीते वर्षों में आदि कैलाश और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने वाले पर्यटक और भक्तों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है। बाद में मंत्री नड्डा ने ज्योलिंगकांग स्थित त्रिशूल के समीप मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने सेना के जवानों के साथ वार्ता कर उनका हौसला बढ़ाया। गुंजी निवासी हरीश सिंह गुंज्याल और अन्य ग्रामीणों ने अतिथियों को स्थानीय पारंपरिक वेशभूषा पहनाई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक विशन सिंह चुफाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें