अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट थाना क्षेत्र के बैड़ा में सड़क किनारे खड़ी बाइक को अज्ञात अराजक तत्वों ने आग लगा दी। आग लगने से बाइक पूरी तरह से जल गई। योगेश जोशी ने पुलिस को साैंपी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम को उसने अपनी बाइक घर के पास सड़क किनारे पार्क की थी। रविवार सुबह जब वह बाइक के पास पहुंचा तो उसकी बाइक जली हुई मिली। कोतवाल सुरेश कंबोज ने कहा कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। संवाद