फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पर्यटकों से गुलजार होने लगी है पाताल भुवनेश्वर गुफा

Fri, 18 Oct 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। विश्व प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। पिछले तीन दिनों में 1000 लोग गुफा के दर्शन कर चुके हैं। पर्यटकों की आवाजाही से क्षेत्र के लोग भी खुश हैं।
विज्ञापन

बरसात के दौरान गुफा को एक अगस्त से 15 अक्तूबर तक बंद कर दिया गया था। ढाई माह बाद पर्यटक गुफा के दर्शन कर पा रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षक पुरातत्वविद के आदेश पर सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर कमेटी ने गुफा के दर्शन बंद किए थे। बरसात में गुफा में पानी काफी अधिक होता है। साथ ही ऑक्सीजन की भी कमी हो जाती है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीलम भंडारी ने बताया कि तीन दिनों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल के पर्यटक गुफा के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जाड़ों के सीजन में पश्चिम बंगाल से सर्वाधिक पर्यटक गुफा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पर्यटक काफी दिनों से गुफा खुलने का इंतजार कर रहे थे। अभी पांच वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के साथ ही उच्च रक्तचाप शुगर और गंभीर बीमारी के रोगियों का गुफा में प्रवेश निषेध किया गया है। बीते मार्च से जुलाई तक देश-विदेश के एक लाख पर्यटक गुफा के दर्शन के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें