फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुकरी लेकर रामलीला मंच पर चढ़ा नशेड़ी, किया बवाल

Tue, 03 Nov 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां सोमवार की रात रामलीला मंचन के समापन अवसर पर एक नशेड़ी ने जमकर बवाल काटा। वह हाथ में खुकरी लेकर मुख्य मंच पर चढ़ गया। उसने रामलीला मंचन में बाधा पहुंचा दी। इस कारण कुछ देर तक रामलीला का मंचन रोकना पड़ा। बाद में पुलिस ने नशेड़ी को पकड़कर थाने पहुंचा दिया और 500 रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया। उसके खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 में कार्रवाई की गई। लोगों ने घटना को बेहद हल्के में लेने के लिए पुलिस की आलोचना की है।
विज्ञापन

बताया गया है कि सोमवार की रात जब रामलीला के समापन का मंचन चल रहा था तब केदार जोशी नाम का एक व्यक्ति मंच पर चढ़ गया। उसके हाथ में खुकरी थी। उसे मंच से नीचे उतारते समय व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी को हल्की चोट आ गई। लोगों ने किसी तरह उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामलीला के दौरान पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए कोई उपाय नहीं किए थे। थाना प्रभारी रोहतास सागर ने बताया कि आरोपी केदार जोशी का पुलिस एक्ट की धारा 81 में चालान किया गया है और उसे पांच सौ रुपये का चालान काटकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें