फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत

Sun, 10 May 2015 10:45 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के डडेलधुरा जिले के बेलापुर ग्राम विकास समिति अंतर्गत न्वाकोट गांव के दो बच्चों की नहाते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। रविवार को दिन में गर्मी से राहत के लिए कई बच्चे गांव के पास स्थित एक तालाब में नहाने को गए थे।
विज्ञापन

नेपाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार न्वाकोट गांव के नरबहादुर बिष्ट का पांच वर्षीय बेटा विशाल बिष्ट और हरि बहादुर बिष्ट का सात वर्षीय बेटा दिनेश बिष्ट गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए थे। साथ गए अन्य बच्चों ने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर गांव के लोग तालाब के पास पहुंचे। उन्होंने किसी तरह तालाब में डूबे दोनों बच्चों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और तत्काल बेलापुर अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चे गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ते थे। घटना से स्कूल में भी शोक की लहर है। दोनों परिवारों में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि जिस तालाब में बच्चे नहाने गए थे, उसमें दलदल वाली मिट्टी है लेकिन बच्चों के डूबने जैसी घटना पहली बार हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें