फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के कैश काउंटर से कंडक्टर के 24400 रुपये गायब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। यात्री टिकट का कैश जमा कराने रोडवेज के कैश काउंटर में पहुंचे एक परिचालक के 24400 रुपये गायब हो गए। कंडक्टर ने अपनी जेब से सरकारी कोष में धनराशि जमा कराई।

देहरादून-पिथौरागढ़ बस के परिचालक हरीश चंद्र बुधवार को देहरादून से आने के बाद कैश जमा कराने रोडवेज के काउंटर में गए। उनका कहना है कि इस दौरान उनकी टिकट मशीन में गड़बड़ी आने से वह रुपयों से भरे बैग को काउंटर में रखकर मशीन के संबंध में जानकारी लेने दूसरे कक्ष में गए।
विज्ञापन

जब वापस लौटे तो काउंटर में रखी 24400 रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों सहित परिसर में मौजूद कर्मचारियों को दी। आसपास पूछताछ करने पर बैग से रुपये निकालने वाले का कोई पता नहीं चल सका। बाद में परेशान परिचालक ने अपनी जेब से यह धनराशि जमा कराई। परिचालक ने इस मामले में एक तहरीर कोतवाली पुलिस को भी सौंपी है।
विज्ञापन


रोडवेज में नहीं लगे हैं सीसीटीवी
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के रोडवेज स्टेशन में सीसीटीवी नहीं लगे हैं। इससे परिसर में आने वाले संदिग्धों या गतिविधियों का पता नहीं चल पाता है। इस संबंध में पिथौरागढ़ डिपो के उप महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि दो सीसीटीवी स्वीकृत हुए हैं। शीघ्र ही परिसर में सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें