फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देर युवती से बलात्कार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। शादी का झांसा देकर मुनस्यारी तहसील की एक युवती के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तहसील के एक गांव की युवती (19) ने शनिवार को मदकोट पुलिस चौकी में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। उसने तहरीर में कहा कि पंकज सिंह मेहता (21) पुत्र सुंदर सिंह मेहता निवासी गैला ने शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया। 18 मई को वह उसे अपने ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने 23 मई तक उसका शारीरिक शोषण किया और 24 मई को मुनस्यारी महाविद्यालय में परीक्षा देने की बात कहकर चला गया। जब उसने युवक को फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया। तब से आरोपी से उसका कोई संपर्क नहीं हुआ है। युवती ने तहरीर में यह भी कहा है कि आरोपी किसी दूसरी लड़की के साथ चला गया है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने बताया कि तहरीर मुनस्यारी थाने को ट्रांसफर कर दी गई है। थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें