फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार का इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 27 May 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
इनामी लखपति पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टिक्सी मंदिर तिराहे के पास से एक 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले एक साल से हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करन पुरा निवासी संजय पुत्र वंशी लाल की 30 अप्रैल 2017 को हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मोहल्ले के ही लखपति मिस्त्री उर्फ रघुपत पुत्री धनी राम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन घटना के बाद से वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उसकी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। इनाम घोषित होने के बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। रविवार को कोतवाल राकेश भारती अपने हमराह गणेश शकर पुष्पेंद्र कुमार व पवन शर्मा के साथ अपराधियों की तलाश में थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि हत्या के मामले में वांछित लखपति मिस्त्री अपनी पत्नी व बच्चों से मिलने के लिए आया है। वह पत्नी से मिलने के बाद बाहर भागने की फिराक में है और वह इस समय किसी वाहन के इंतजार में टिक्सी मंदिर के पास खड़ा है। इस सूचना पर उन्होंने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राकेश भारती ने बताया कि लखपति मिस्त्री हत्या के मामले में फरार चल रहा था। उस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें