फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी मेले से लौट रहे युवक की खाई में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना विकासखंड के बारमौ निवासी युवक की जौलजीबी मेले से लौटते समय खाई में गिरकर मौत हो गई। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन


बारमों निवासी 26 वर्षीय लक्ष्मण सिंह सोमवार शाम जौलजीबी मेला देखकर लौट रहा था। रुनड़ा गधेरे के पास चट्टानी मार्ग पर असंतुलित होकर वह खाई में गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में चल रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।

मौके पर पहुंचे पट्टी पटवारी प्रकाश जोशी ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। लक्ष्मण सिंह विवाहित था और उसका दो वर्ष का एक पुत्र है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार ने प्रशासन से युवक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें