फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस कारोबारियों पर ठोका 2 लाख 75 हजार कर और जुर्माना

विज्ञापन
100 का नोट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। टैक्स चोरी के चक्कर में दस कारोबारी फंस गए हैं। चंद पैसा बचाने के चक्कर में अब उनकी जेब से कई गुणा जुर्माने और टैक्स की अदायगी में जाएगा। आबकारी एवं कराधान विभाग ने मंडी में विभिन्न स्थानों पर दबिश देते हुए कारोबारियों से बिना बिल का 11 लाख 65 हजार का सामान पकड़ा है। मूल्यांकन के बाद विभाग की टीम ने टैक्स चोरी में फंसे कारोबारियों पर 02 लाख 75 हजार 504 रुपये का टैक्स और जुर्माना ठोका है। ये मामले विभाग की ओर की से वोल्वो बसों, ट्रकों और छोटी गाड़ियों की चेकिंग के दौरान सामने आए हैं। जिले के विभिन्न स्थानों गुटकर, पंडोह, झीड़ी, थलौट, जोगिंद्रनगर, पधर, मंडी और पुलघराट आदि में आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी। विभाग की टीम ने इस दौरान 10 व्यापारियों को बिना बिल और ईवे बिल के सामान ले जाते हुए पकड़ा। इस सामान में बीड़ी, खिड़की दरवाजे, बिस्किट, धूप, नूडल, नमकीन, बनावटी आभूषण, साबुन और मनियारी का सामान पकड़ा गया है।
विज्ञापन

कसा शिकंजा, जारी रहेगी धरपकड़
उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रीतपाल सिंह ने कहा कि बिना पक्के बिल के सामान का कारोबार फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा। टैक्स चोरी पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यदि कोई कारोबारी टैक्स चोरी में पकड़ा गया तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। विभाग की टीम ने बिना पक्के बिलों के ले जाया जा रहा 11 लाख 65 हजार का सामान पकड़ा है। मौके पर व्यापारियों से 2 लाख 75 हजार कर और जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि 50 हजार से अधिक सामान की खरीद पर पक्के बिल होने अनिवार्य हैं। टैक्स चोरी करने वालों की धरपकड़ जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें