फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील क्षेत्र में किराए पर रहकर मजदूरी करने वाली महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को जौलजीबी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे। उनको कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डीडीहाट लॉकअप में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व महिला के कमरे में दो युवक घुसे और जबरन उसे जंगल में ले गए। विरोध करने पर उन्होंने महिला को पीटा और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की स्थिति में रात भर महिला जंगल में पड़ी रही। होश में आने के बाद महिला ने परिचितों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार महिला की तहरीर पर तीन अप्रैल को जौलजीबी थाने में पुलिस ने बंगापानी के बरम निवासी अर्जुन प्रसाद (19) और हिमांशु कुमार (22) के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/506 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु के निर्देश पर आरोपियों को दबोचने के लिए सीओ विमल कुमार आचार्य के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कई जगह दबिश दी लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। शनिवार की शाम दोनों को विजयसार, गौरीपुल जौलजीबी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस टीम में ओगला चौकी के उपनिरीक्षक प्रकाश पांडेय, एसआई जौलजीबी संजय कुमार, राजकुंवर सिंह, कुंवर पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें