फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में पड़ा मिला थर्टी फर्स्ट की रात से लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 31 दिसंबर की रात से लापता युवक का शव धोबी घाट से 50 मीटर नीचे नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है।
विज्ञापन


नगर के पियाना निवासी 29 वर्षीय विमल प्रसाद पुत्र शंकर राम थर्टी फर्स्ट की रात को लापता हो गया था। परिजनों के अनुसार 31 दिसंबर की रात 11 बजे तक विमल फोन पर उनके संपर्क में था। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा। विमल की तमाम जगह खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों की ओर से दो जनवरी को कोतवाली में तहरीर सौंपी थी। पुलिस लगातार युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही थी।

बुधवार को पियाना को जाने वाले मार्ग पर नाले में विमल प्रसाद का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकाला। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच चल रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। विमल की तीन माह की एक बेटी है। विमल का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें