फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में 68500 रुपये की नकदी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। लोकसभा चुनाव में धनबल का प्रयोग रोकने के लिए गठित प्लाइंग स्क्वायड और पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से 68500 रुपये बरामद किए हैं। बृहस्पतिवार को धारचूला के थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह के नेतृत्व में धारचूला बैरियर पर पिकप वाहन (यूके 05 सीए 0115) की तलाशी ली गई।
विज्ञापन


वाहन चालक वीर सिंह पुत्र केशर सिंह निवासी गलाती के 68500 रुपए की धनराशि बरामद हुई। वाहन चालक रकम से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करने में नाकाम रहा। नकदी जब्त कर ली गई। वाहन के दस्तावेज प्रस्तुत करने पर वाहन को छोड़ दिया गया है। धारचूला में नकदी पकड़े जाने का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें