फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और उपप्रधान पक्ष में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत पुनेड़ी महर में प्रधान और उपप्रधान पक्ष में रंजिश के चलते मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए। दो घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इस मामले मेें दोनों पक्षों ने पुलिस को एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर की है।
विज्ञापन


गांव में प्रधान माया देवी और उपप्रधान भागीरथी के परिवार के बीच रंजिश चल रही है। सोमवार दोपहर तीन बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इनके बीच दरांती, लाठी, डंडों भी चलेे, जिसमें चार लोग घायल हो गए। उपप्रधान भागीरथी देवी (40) और प्रधान माया देवी की सास हरप्रिया (65) को अस्पताल भर्ती किया गया है।

दोनों के सिर और शरीर में चोट आई है, जबकि उपप्रधान के पति प्रकाश राम और प्रधान माया देवी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उपप्रधान ने की थी प्रधान की शिकायत
हाल ही में उपप्रधान ने प्रधान की शिकायत प्रशासन से की थी। प्रधान पर गांव से बाहर रहने और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया था। उपप्रधान ने प्रधान की गैरमौजूदगी में चेक जारी होने का मामला उठाया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनातनी तेज हो गई थी। इसी विवाद के बाद भड़के पक्ष एक दूसरे के सामने आए और हमलावर हो गए। कोतवाल ने बताया कि सभी पहलुओें की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें