फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल जाते समय बुजुर्ग दंपति की कार दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। एक बुजुर्ग दंपति मंगलवार रात कार दुर्घटना में घायल हो गए। यह दंपति मदकोट स्थित घर पर रात में रसोईगैस सिलेंडर में लगी आग से झुलस गए थे। उनको गंभीर हालत में मुनस्यारी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी कार दरकोट के पास कैमचौरा बैंड पर पलटकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दोनों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


मदकोट निवासी पान सिंह धर्मशक्तू (80) और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी (75) मंगलवार रात खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने रसोईगैस का सिलेंडर ऑन किया तो उसमें आग लग गई। दोनों बुजुर्ग इस घटना में झुलस गए। उनको मारुति स्विफ्ट कार (यूके 05 बी-7016) से रात ही में मुनस्यारी अस्पताल ले जाया जा रहा था। कार को महेंद्र सिंह चला रहा था। दरकोट के पास धंसी हुई सड़क पर यह कार पलट गई। बुजुर्ग दंपति को दुर्घटना में भी चोटें आ गई।

मारथोमा मिशन स्कूल के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। बताया गया कि मुनस्यारी से मदकोट के बीच सड़क की हालत बेहद खराब है। इस कारण अक्सर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने सड़क की दशा सुधारने की मांग की है। सड़क की देखरेख सीमा सड़क संगठन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें