फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पियाना का युवक छह दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के पियाना का एक युवक छह दिन से लापता है। उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। युवक के लापता होने से परिजन बेहद परेशान हो गए हैं। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराकर युवक का पता लगाने की मांग की है। युवक की तीन माह की बच्ची है। शहर से युवक के अचानक लापता होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


पियाना निवासी ममता देवी पत्नी शंकर राम ने दो जनवरी को कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र विमल प्रसाद (29) 31 दिसंबर को पिथौरागढ़ नगर से लापता है। उसकी कई जगह तलाश की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। विमल शहर के एक प्रतिष्ठान में काम करता है। परिजनों ने बताया कि 31 दिसंबर की रात 11 बजे तक विमल फोन पर उनके संपर्क में था। 11 बजे के बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा।

लोगों ने पुलिस से विमल का पता लगाने के लिए सघन अभियान चलाने की मांग की है। परिजनों ने बताया कि विमल हमेशा समय पर घर आ जाता था। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच उप निरीक्षक पद्मा बिष्ट कर रही हैं। युवक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें