फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का मानसिक, शारीरिक शोषण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। रामगंगा नदी में छलांग लगाने वाली महिला के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला के मायके वालों ने क्षेत्र के एक युवक पर मानसिक और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए महिला की ओर से लिखा गया पत्र पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


13 अगस्त को थल क्षेत्र निवासी एक महिला ने रामगंगा नदी में छलांग लगा दी थी। कई स्थानों पर ढूंढने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। इधर, मंगलवार को थल पहुंचे महिला के मायके वालों ने थाना पुलिस को एक पत्र सौंपा और क्षेत्र के एक युवक पर बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया।

मायके वालों के अनुसार युवक की प्रताड़ना से उनकी बेटी लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी। थानाध्यक्ष हेमचंद्र पंत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। हैंडराइटिंग का मिलान किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें