फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी ने जीता क्रिकेट का उद्घाटन मैच

विज्ञापन
टॉस उछालकर मैच का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी हरी दत्त कापड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैच शुरू हो गए हैं। डीडीओ अनुराधा पाल और अर्जुन अवार्डी हरीदत्त कापड़ी ने टॉस करा कर टर्फ विकेट पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी और द एथलीट होम एकेडमी के मध्य खेला गया। इसमें निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी विजेता रही।
विज्ञापन

टॉस द एथलीट होम एकेडमी के कप्तान ने जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया। निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी ने 30 ओवर में नौ विकेट पर 173 रन बनाए। निखिलेश्वर की ओर से समीर सौन ने 89, पुष्पेश ने 32 रनों की पारी खेली। द एथलीट होम एकेडमी की ओर से मिथिलेश बिष्ट ने तीन विकेट, रोहित सिरोला ने पांच विकेट लिए। जवाब में द एथलीट होम ऐकेडमी 111 में ऑल आउट हो गई। द एथलीट होम एकेडमी की ओर से प्रकाश बिष्ट ने 30 एवं नागेंद्र ने 44 रनों की पारी खेली। निखिलेश्वर की ओर से नीतेश खाती ने शानदार पांच विकेट लिए। मैच के अम्पायर बीसीसीआई लेवल वन मनोज टकवाल एवं दीपक कुमार जबकि स्कोरर मनोज कुमार रहे। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर समाज सेवी राकेश देवलाल, कृष्णा सेठी, जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन चंद्र पंत, मुख्य चयनकर्ता भूपाल सिंह चुफाल, कैलाश चंद, लीग के कोऑर्डिनेटर राजिंदर सिंह गुरौ, पारस मुड़ेला, पंकज चंद, नवीन पुनेठा, हेमा मेहता, रवि डसीला आदि रहे। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि बुधवार का मैच सोर स्टंप्स और हिमालयन क्रिकेट क्लब के मध्य सुबह नौ बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें