फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले से इस बार छिन गया महिला प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
Counting in Pithauragarh
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में पिथौरागढ़ जिले से महिला प्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व छिन गया। चारों सीटों में इस बार पुरुष उम्मीदवारों ने ही जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के चुनावों में पिथौरागढ़ जिले की चार विधानसभा सीटों में से गंगोलीहाट सीट में जनता ने भाजपा की मीना गंगोला को जिताकर विधानसभा भेजा था। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के कारण हुए उपचुनाव में चंद्रा पंत को जीत मिली थी। तब जिले से ढाई साल तक दो महिला प्रतिनिधियों को विधान सभा में प्रतिनिधित्व का मौका मिला था। इस बार मीना गंगोला का टिकट कटने से भाजपा से एकमात्र पिथौरागढ़ सीट से चंद्रा पंत उम्मीदवार थीं। उन्हें कांग्रेस के मयूख महर से हार का सामना करना पड़ा है।
गंगोलीहाट सीट में बसपा और आप पार्टी ने भी महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारी थीं, लेकिन इन दलों का जनाधार न होने से दोनों महिला प्रतिनिधियों को हार का मुंह देखना पड़ा। धारचूला सीट में सपा ने भी महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारी थी इस सीट में भी महिला प्रतिनिधि को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भले ही प्रदेश में भाजपा को दोबारा बहुमत मिला हो लेकिन पिथौरागढ़ जिले से सरकार में महिलाओं का प्रतिनिधित्व नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें