फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली बोले: भारत हमारी ओर कर रहा तटबंध निर्माण, कार्य स्थल पर फेंके पत्थर

Fri, 11 Mar 2022 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

निर्माण कर रही कंपनी के साइड इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि काली नदी में बन रहे घटखोला जगह पर जेसीबी से तटबंध का कार्य कर रहे थे। शाम चार से पांच बजे अचानक नेपाल की ओर से कुछ लोगों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काली नदी किनारे तटबंध निर्माण के कार्यस्थल पर नेपाल की ओर से कुछ लोगों ने पत्थर फेंके। इस दौरान मजदूरों को तो चोट नहीं लगी लेकिन कुछ पत्थर मशीनों पर भी लगे।

विज्ञापन


धारचूला नगर की सुरक्षा के लिए काली नदी किनारे 77 करोड़ की लागत से तटबंध निर्माण का कार्य चल रहा है। सिंचाई विभाग तटबंध का निर्माण करा रहा है। इसके लिए मौके पर मशीनें और मजदूर लगाए गए हैं। बृहस्पतिवार को नेपाल की ओर से कुछ लोगों ने निर्माण स्थल पर पथराव कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोगों को तो चोटें तो नहीं आईं लेकिन मशीनों पर कुछ पत्थर गिरे।

निर्माण कर रही कंपनी के साइड इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि काली नदी में बन रहे घटखोला जगह पर जेसीबी से तटबंध का कार्य कर रहे थे। शाम चार से पांच बजे अचानक नेपाल की ओर से कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना फोन से प्रबंधक को दी गई है। शुक्रवार को प्रशासन से इस मामले में शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन


कल्याण संस्था की धारचूला इकाई के अध्यक्ष दीपक रौंकली ने इस प्रकार की घटना को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि भारत अपने क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा का कार्य कर रह है। इस पर नेपाल के लोगों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रशासन को पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें