फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण और राक्षसों का रूप धरकर कोरोना के प्रति लापरवाह लोगों को डराया

विज्ञापन
धारचूला के बलुवाकोट में रावण और राक्षसों के भेष में लोगों को कोरोना वायरस से सावधान किया। संवाद न - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए बलुवाकोट के युवाओं ने अनूठी पहल की है। यहां के युवाओं ने रावण और राक्षसों की पोशाक पहनकर लोगों को घरों में ही रहने और बेवजह सड़कों में न घूमने के लिए चेताया है।
विज्ञापन

बलुवाकोट के ग्राम प्रधान पूरन ग्वाल के नेतृत्व में सुरेंद्र बिष्ट ने रावण, हाफिज खान, अरु चंद, विक्की और राज आगरी आदि युवाओं ने राक्षस का रूप धरकर लोगों को कोरोना से बचने के उपायों की जानकारी दी। लोगों को जरूरी काम से बाहर निकलने पर मास्क पहनने और घरों में जाने से पहले साबुन या सैनिटाइजर से हाथ साफ करने की सलाह दी।
रावण बने सुरेंद्र ने कहा जिस प्रकार राक्षस लोगों को मारकर खा जाते हैं उसी प्रकार अगर आप लोग कोरोना के बचने के उपायों का पालन नहीं करोगे तो कोरोना रूपी राक्षस आप लोगों को खा जाएगा। प्रधान पूरन ग्वाल ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के साथ साथ मास्क भी बांटे जा रहे हैं। इसके अलावा जागरूक कर रहे युवाओं ने ग्रामीण बैंक और थाने को भी सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें