प्राथमिक शिक्षक संघ ने अमर उजाला के समाचार पत्र वितरकों को खाद्यन्न सामग्री दी। संवाद न्यूज एजे?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। प्राथमिक शिक्षक संघ गरीब व असहाय परिवारों की मदद को आगे आया है। शिक्षक घर-घर जाकर जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री बांट रहे हैं। शिक्षकों ने अमर उजाला के 17 समाचार पत्र वितरकों को खाद्य सामग्री प्रदान की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में भी लोगों तक समाचार पत्र पहुंचा रहे वितरकों का ध्यान रखना भी जरूरी है। शिक्षकों के प्रयासों की लोगों ने सराहना की है।
बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में निर्धन व असहाय लोगों को खाद्य सामग्री बांटी। शिक्षक संघ राशन वितरण के साथ-साथ कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी कर रहा है। शिक्षक संघ दो दिन में 100 से अधिक लोगों को राहत सामग्री दे चुका है। जिले के सभी ब्लॉकों में प्राथमिक शिक्षक की ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य और शिक्षक लोगों को खाद्य सामग्री बांट रहे हैं। शिक्षक संघ के प्रयासों की लोगों ने सराहना की है। इस मौके पर महामंत्री जेपी वर्मा, कोषाध्यक्ष प्यारे लाल वर्मा, हरीश पांडे, भुवन चंद्र पांडे, चंद्रमोहन बिष्ट, महिमन जोशी, मुन्नी नयाल, त्रिलोचन जोशी, रवि पांडेय, ललित बसेड़ा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदीप बिष्ट आदि रहे।
पूर्व बैंक प्रबंधक मुन्ना गिरी ने दी सहायता राशि
पिथौरागढ़। एसबीआई के पूर्व बैंक प्रबंधक मुन्ना गिरी ने समाचार पत्र वितरकों को संकट की इस घड़ी में सहायता राशि प्रदान की है। मुस्कान सामाजिक समिति की पहल पर मुन्ना गिरी ने 17 समाचार पत्र वितरकों को नकद राशि दी। मुन्ना और संस्था के जगदीश कलौनी ने कहा कि कोरोना के कारण पैदा हुए इस संकट की घड़ी में भी यह लोग लोगों तक समाचार पत्र पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी पत्र वितरकों से मास्क का इस्तेमाल करने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का आह्वान किया। संवाद