फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 11 घंटे तक कटा रहा धारचूला की तीनों घाटियों का संपर्क

Sat, 01 Aug 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
फोटो 01 पीटीएच 14 पी- तवाघाट-गुंजी सड़क के मलघाट से मलबा हटाता जेसीबी चालक। स्रोत: बीआरओ
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला । सीमांत की तीनों घाटियों को जोड़ने वाली धारचूला-तवाघाट सड़क दो जगहों पर मलबा और बोल्डर आने से बाधित रही। तवाघाट-गुंजी सड़क मलघाट और गर्बाधार में बंद होने से बंद रही। सड़क बंद होने से दारमा, व्यास, चौदास घाटी का संपर्क तहसील मुख्यालय से 11 घंटे तक कटा रहा। शाम चार बजे सड़क सुचारु होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-तवाघाट और तवाघाट-गुंजी सड़क शनिवार की सुबह पांच बजे मलबा आने से बंद हो गई थी। 65 आरसीसी ग्रिफ ने कैलाश यात्रा मार्ग के मलघाट, गर्बाधार में मलबा हटाकर सात घंटे बाद करीब 12 बजे सड़क को यातायात के लिए खोल दिए।
धारचूला-तवाघाट सड़क पर कूलागाड़ एवं एलागाड़ में भारी मात्रा में मलबा, बोल्डर गिर गए। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 67 आरसीसी ग्रिफ के मजदूरों ने 11 घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे सड़क को यातायात के लिए सुचारु किया। इस दौरान वाहन चालकों के साथ ही ग्रामीणों को भी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर सड़क पर गिर रहे हैं। इससे आवाजाही में भी खतरा बना हुआ है। उधर दारमा घाटी की सोबला-ढाकर सड़क खुली होने से ग्रामीणों के साथ ही सुरक्षा बलों के जवानों ने भी राहत की सांस ली है।



ग्रामीण क्षेत्र की 13 सड़कों पर आवाजाही ठप
सीमांत क्षेत्र की 13 ग्रामीण सड़कें मलबा आने से बंद हैं। इसके चलते ग्रामीणों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ड्योरा-बारमो, तोली-शिलिंगया, सोबला-उमचिया, बंगापानी-जाराजिबली, होकरा-नामिक, बांसबगड़-धामी गांव, एलागाड़-जुम्मा, नाचनी-भैंसकोट सड़कें बंद हैं। इनके अलावा घट्टाबगड़-तांकुल, डीडीहाट-आदिचौरा-सिन्नी, छेड़ा-आगर, छोटी पांगला-जयकोट कुरीला, बगीचा-सिन्याखोला, सल्ला-रोतगड़ा सड़कों पर यातायात बाधित रहा। इनमें से कई सड़कें लंबे समय से बंद होने से ग्रामीण खासे परेशान हैं। बंद सड़कों के बीच मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन रहा है। नाचनी-भैंसकोट सड़क बंद होने से भैंसकोट के ग्रामीणों को एक बीमार बुजुर्ग को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ा।


बंगापानी में जमकर हो रही बारिश
सीमांत जिले के अधिकांश क्षेत्रों में जहां रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है वहीं बंगापानी में मानसून खूब बरस रहा है। इससे मंदाकिनी नदी भी उफान पर है। क्षेत्र में पहले हुई तेज बारिश से किसानों की मक्के की फसल चौपट हो गई थी। अब लगातार हो रही बारिश से सब्जियों को भी नुकसान पहुंच रहा है। पिछले 24 घंटों में बंगापानी में 45.4, पिथौरागढ़ में 13.2, थल में 25, तेजम में 24, डीडीहाट में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें