चंपावत। तल्लादेश क्षेत्र स्थित रुद्र महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे। कथावाचक पंडित गिरीशानंद शास्त्री ने आत्मदेव प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो भगवान की आराधना करता है उसे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि मिलती है।
समिति अध्यक्ष इंदुवर जोशी ने बताया कि पहली बार कुमाऊंनी भाषा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिल रहा है। कहा कि तल्लादेश क्षेत्र के 21 गांवों के श्रद्धालु कथा में सहभागिता कर रहे हैं। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक किया जा रहा है। इसके उपरांत भजन का आयोजन भी किया जा रहा है।