फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेसी मुखर

विज्ञापन
पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय के बाहर बदहाल स्वास्थ्य अव्यवस्थओं के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अव्यवस्थाओं का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर एकत्र होकर बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि महिला अस्पताल में 60 बेड की क्षमता को 30 कर दिया गया है। इससे मरीजों को बाहर बैंचों में अपना इलाज कराना पड़ रहा है। साफ-सफाई की व्यवस्था काफी खराब हो गई है। छतों से पानी टपक रहा है। महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की कोई व्यवस्था नहीं है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन माहरा और सुधीर चौहान ने व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में कुंडल महर, खीमराज जोशी, पवन माहरा, रहिम कुरैशी, काजल बसेड़ा, हिमांशु कुंवर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें