फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने से आक्रोश

Thu, 19 Sep 2024 04:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

सांसद राहुल गांधी के खिलाफ गलत बयानबाजी करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की मर्यादा पूरी तरह भुला चुकी है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पिथौरागढ़ में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ गलत बयानबाजी करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की मर्यादा पूरी तरह भुला चुकी है।

बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री, विधायक लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जो पार्टी के असल चरित्र को दर्शाता है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur News: युवक का कॉलर पकड़े चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल, लोग बोले- हाथापाई नहीं करनी चाहिए थी

इससे साफ है कि प्रधानमंत्री ने अपने नेताओं को यही सिखाया है। शहीद परिवार के बेटे को जान से मारने की धमकी देना लोकतंत्र का अपमान है इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को बर्खास्त नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदर्शन करने वालों में करन सिंह, अभिषेक बोरा, दीपक लुंठी, आनंद धामी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निखिल ऐरी, कार्तिक खर्कवाल, शिवम पंत, प्रदीप महर, अक्षय कुंवर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें