पिथौरागढ़। गुरुना के बेतखोली गांव में वन विभाग ने एक घर से अवैध इमारती लकड़ी बरामद की है। लकड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
मुखबिर की सूचना पर बीते मंगलवार को वन विभाग की टीम ने बेतखोली गांव निवासी नीरज सिंह के मकान में छापा मारा। टीम को घर के भीतर रखे 64 अवैध तख्ते, बल्लियां मिलीं। आरोपी लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। टीम ने लकड़ी को कब्जे में लिया।
डीएफओ आशुतोष सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। लकड़ी तस्करी में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, इनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। कहा लकड़ी तस्करों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। सं