फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM DHAMI: सीएम धामी पहुंचे पैतृक गांव हड़खोला, ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं के साथ किया स्वागत; कुल देवता की पूजा की

Fri, 21 Jun 2024 06:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

आदि कैलाश में योग कार्यक्रम के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे। उन्होंने यहां अपने ईष्ट देवता के मंदिर हरीचंद देव में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
 
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदि कैलाश में योग कार्यक्रम के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे। उन्होंने यहां अपने ईष्ट देवता के मंदिर हरीचंद देव में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन


हड़खोला के विकास के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री ने चार करोड़ की धनराशी स्वीकृत की थी। जिसमें एक करोड़ 22 लाख की लागत से अतिथि गृह का निर्माण, हरीचंद मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 99 लाख की धनराशी से कार्य किए गए। सभी कार्यो के पूरा होने पर सीएम ने हड़खोला ग्रामीणों को बधाई दी। इसके लिए ग्रामीणों ने सीएम का आभार किया। केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल ने भी हड़खोला में पहुंचकर हरीचंद मंदिर में पूजा अर्चना की।

ये पढ़ें- Pithoragarh: व्यास घाटी के अंतिम गांव कुटी पहुंचे सीएम, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं; इस अंदाज में हुआ स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ग्रामीण स्तर के अंतिम व्यक्ति को विकास के साथ जोड़ने और सरकार की ओर से दी जा रही। सभी सुविधाओं को पहुंचाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला स्तर के कई अधिकारी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें