बलुवाकोट में बाजार बंद कराते ऐरी के समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत सदस्य के एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के विरोध में प्रत्याशी के समर्थकों ने बलुवाकोट बाजार कराया। इस दौरान कुछ व्यापारियों द्वारा विरोध करने पर समर्थकों और व्यापारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
जिला पंचायत सदस्य के इस्तीफा देने के बाद रिक्त पड़ी पैयापौड़ी सीट के लिए 19 जून को चुनाव होने हैं। इस सीट के लिए दीपक जोशी, पंकज कठायत, जीवन सिंह ठाकुर, प्रमोद ऐरी मैदान में थे। आठ जून को हुई नामांकन पत्रों की जांच में कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने पर प्रमोद ऐरी का नामांकन पत्र कर दिया।
नामांकन पत्र निरस्त करने की जानकारी से गुस्साए समर्थक शुक्रवार को बलुवाकोट बाजार पहुंचे। इसके बाद समर्थकों ने बाजार बंद कराने का प्रयास किया। इस दौरान विरोध करने पर उनकी व्यापारियों से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद ऐरी के समर्थकों ने एक भाजपा नेता का पुतला फूंका। इस दौरान टैक्सियों का संचालन भी बंद रखा।