फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से तल्ला जोहार क्षेत्र की तीन सड़कें बंद

Fri, 08 Jun 2018 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी/पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी मार्ग में भारी बारिश से आया मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तल्ला जोहार क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हुई मूसलाधार बारिश से कई सड़कें बंद हो गई। कई स्थानों पर मलबा आने से शुक्रवार को यातायात ठप रहा। बारिश से रामगंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया। इसके चलते तटबंध निर्माण का काम रोकना पड़ा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात तल्ला जोहार क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। इससे नाचनी-बांसबगड़, नाचनी-भैंसकोट और थल-नापड़ सहित कई सड़कों पर मलबा आ गया। सड़कों के बंद होने से शुक्रवार को यातायात ठप रहा। नाचनी- भैंसकोट सड़क पर देर शाम तक मलबा हटाने का काम जारी था। थल-नापड़ सड़क पूरी तरह से बंद है। नाचनी-बांसबगड़ सड़क हुपली के पास मलबा आने से दस घंटे बंद रही। इस दौरान बांसबगड़ जा रहे धारचूला विधायक हरीश धामी भी मार्ग पर ही फंस गए। कुछ देर इंतजार करने के बाद वह पैदल ही बांसबगड़ को रवाना हो गए। बांसबगड़ पहुंचने के बाद उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। विधायक धामी ने वर्षाकाल में लोगों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। बीमार लोग सड़क न खुलने से अस्पताल तक नहीं जा पा रहे हैं।

इधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता किशन ऐरी ने बताया कि सड़क को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इधर, मूसलाधार बारिश के कारण रामगंगा और काली नदी का जल स्तर भी बढ़ गया। आबादी वाले स्थानों पर चल रहे तटबंध के निर्माण कार्य रोकने पड़े। रामगंगा नदी में काला पैर काभड़ी के पास पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों को जोड़ने वाला लकड़ी का अस्थायी पुल भी खतरे की जद में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात कहां कितनी हुई बारिश
बेड़ीनाग में - 34.4 एमएम  
पिथौरागढ़ 1.00 एमएम 
गंगोलीहाट 5.05 एमएम 
डीडीहाट- 6.02 एमएम 
मुनस्यारी - 9.00एमएम 
धारचूला - 11 एमएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें