फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे रास्ते में ही हांफ जा रही हैं रोडवेज की पुरानी बसें

विज्ञापन
सतगढ़ के पास चलते-चलते खराब हुई रोडवेज बस को ठीक होने का इंतजार करते यात्री। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड परिवहन निगम की खराब बसें आए दिन यात्रियों और चालक-परिचालक की मुसीबतें बढ़ा रही हैं। इसके बाद भी पुरानी रोडवेज बसों को ठीक करने के लिए निगम कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। धारचूला से पिथौरागढ़ की ओर आ रही टनकपुर डिपो की पुरानी रोडवेज बस सतगढ़ के पास एक घंटे तक खराब रही। चालक-परिचालक ने किसी तरह जुगाड़ बनाकर बस को स्टार्ट किया।
विज्ञापन

मंगलवार को टनकपुर डिपो की बस (यूके 07पीए3122) सतगढ़ के पास एक होटल में खाना खाने को रुकी। यात्री और चालक परिचालक खाना खाकर जैसे ही रोडवेज बस में बैठे तो रोडवेज बस स्टार्ट नहीं हो पाई। चालक ने रोडवेज बस को स्टार्ट करने की काफी कोशिश की लेकिन रोडवेज बस स्टार्ट नहीं हो पाई। बस के अचानक खराब होने के कारण डेढ़ घंटे तक 20 से अधिक यात्री फंसे रहे।
यात्री काफी देर तक बस के ठीक होने का इंतजार करते रहे। बस को ठीक होता न देख कई यात्री टैक्सी वाहन से पिथौरागढ़ पहुंचे। बड़ी मेहनत के बाद रोडवेज चालक और परिचालक ने बैटरी से जुगाड़ कर रोडवेज बस को ठीक किया। इसके बाद रोडवेज बस आगे बढ़ पाई। लोगों का कहना है कि रोडवेज बसें आए दिन आधे रास्ते में खराब हो जाती हैं। इसके बाद भी बसों को ठीक करने के लिए परिवहन निगम की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगताना पड़ रहा है। लोगों ने परिवहन निगम से अच्छी बसों का संचालन करने की मांग की है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व घाट के पास खराब हुई थी रोडवेज बस
पिथौरागढ़। कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बस घाट के पास खराब हो गई थी। जिस कारण कई यात्री और महिलाएं भूूखे प्यासे फंसे रहे थे। आए दिन चलते-चलते बसें खराब होती जा रही हैं। इसके बाद भी परिवहन निगम अच्छी बसों का संचालन नहीं कर रहा है। संवाद
टनकपुर से पिथौरागढ़ फिर धारचूला पहुंचने के बाद बस वापस पिथौरागढ़ आ रही थी। इतना चलने के बाद टेक्निकल फाल्ट तो आ ही जाता है। खराब बसों को वर्कशॉप में ठीक करने के बाद आगे को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

आरके आर्या, एआरएम उत्तराखंड परिवहन निगम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें